फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenage girl gang-raped, cloth stuffed in mouth and left

Azamgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंस कर छोड़ दिया

Tue, 09 Jul 2024 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang-raped, cloth stuffed in mouth and left
सरायमीर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि एक आरोपी पहचान का है, जबकि दो युवक अज्ञात हैं। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किशोरी का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता गांव के पास ही पोखरे में मछली की रखवाली करते हैं। रविवार रात को ही 16 वर्षीय बेटी गायब हो गई। पति और पत्नी तलाश करने लगे। देर रात 11 बजे वह घर से 200 मीटर दूर अचेत हालत में मिली। वह निर्वस्त्र थी मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
विज्ञापन


परिजन उसे घर ले कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ फूलपुर के साथ ही दीदारगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चिराग जैन भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। उसने आरोपी की पहचान सूरज राजभर के रूप में की। जबकि उसक साथ रहे दो अन्य युवकों को पहचानने से मना कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है। सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सूरज राजभर सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरज की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed