फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teen dies painful death after being hit by rotavator head separated from body tractor driver absconded

UP: धड़ से अलग हुआ मासूम का सिर...रोटावेटर से दर्दनाक हादसा, शरीर के टुकड़ों को देख बिलखे परिजन; चालक भागा

Sun, 27 Jul 2025 06:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 06:03 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रोटावेटर से कटरक 11 साल के बालक की माैत हो गई। सिर उसके धड़ से अलग हो गया था। खेत में शरीर के टुकड़ें देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। ट्रैक्टर का चालकर माैके से भाग गया था।

विज्ञापन
Teen dies painful death after being hit by rotavator head separated from body tractor driver absconded
लिटिल तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में किशोर की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया। 

विज्ञापन


हाथ, पैर समेत अन्य अंग भी क्षत-विक्षत होकर खेत में बिखर गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर कला गांव निवासी मनोज तिवारी का 11 वर्षीय पुत्र लिटिल तिवारी को पास के गांव का रहने वाला एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत जोतने के लिए निकला था। ट्रैक्टर चालक अलीनगर गांव में खेत में धान की रोपाई के लिए रोटावेटर से खेत जोत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिटिल तिवारी भी ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह पीछे चल रहे रोटावेटर के नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर चालक को इस बात का अहसास नहीं हुआ और वह ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। पल भर में लिटिल का शरीर रोटावेटर की चपेट में आकर चीखों के बीच कटकर टुकड़ों में बंट गया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और शव के अंगों को गमछों व कपड़ों से ढक दिया। थोड़ी ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मासूम के शरीर के टुकड़ों को गोद में उठाकर परिजन रोने लगे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक लिटिल तिवारी दो भाई में छोटा था। घटना से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed