फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Team of vigilantes came out to keep the earth green

धरा को हरा-भरा रखने के लिए निकली जागरूकों की टोली

Fri, 05 Jun 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Team of vigilantes came out to keep the earth green
सगड़ी तहसील परिसर में पौधरोपण करती एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी और नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर या? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को धरा को हरा-भरा रखने के लिए जागरूकों की टोली निकल पड़ी। तमसा के किनारे और विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। हालांकि कोराना संक्रमण की वजह से पौधरोपण हर साल के मुताबिक बेहद कम हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को तमसा परिवार के साथ डीपीआरओ लालजी दुबे ने तमसा के घाटों पर प्रकृति संरक्षण और जनचेतना के लिए पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे के साथ गायत्री घाट, गोदामघाट, बागलखराव पुल, मोहटी घाट, नरौली घाट, गौरीशंकरी घाट आदि पर पौधारोपण किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने कहा कि धरती पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। हमें उपहार को बचा कर रखना होगा। अरविन्द चित्रांश, प्रवीण कुमार सिंह गुलाब चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार द मिडिएटर के प्रबंधक संजय राही, उमेश चंद पाठक और पवन पांडेय ने शुक्रवार को मुहल्ला रैदोपुर स्थित मंदिर के प्रांगण में नीम के पौधे रोपे। संस्था के उप प्रबंधक जगदंबा उपाध्याय ने बद्दोपुर में पौधरोपण किया। महराजपुर, अनवरगंज में हेमंत उपाध्याय ने। सिधारी पर कार्यालय प्रभारी अजय श्रीवास्तव और आलोक सिंह ने किया। कटरा में त्रियंबक श्रीवास्तव ने पौध रोपण किया। गोदामघाट पर पद्मनाथ श्रीवास्तव और अंजू श्रीवास्तव, अजमतपुर कोडर में निकेश प्रजापति, अराजीबाग में विधि सलाहकार विद्याधर श्रीवास्तव, मतौलीपुर में अभय तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जय आजमगढ़ सेवा संस्थान ने भी संस्थान के स्थापना दिवस पर भोलाघाट पर पौध रोपण किया। संस्थापक संजय निषाद ने कहा कि कहा कि पौधे पर्यावरण का संरक्षण तो करते ही है हमारे लिए जीवनदायनी का काम भी करते है। योग गुरु देव विजय यादव ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। मिथुन निषाद, अनुज मौर्य, विकास यादव, रामाश्रय, गजराज, सूरज निषाद, विशाल वर्मा आदि रहे।

हरौला के उदैना पीजी कालेज में  पौधरोपण करते के दौरान सामाजिक दूरी की अनदेखी।

हरौला के उदैना पीजी कालेज में पौधरोपण करते के दौरान सामाजिक दूरी की अनदेखी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed