{"_id":"6585d326e9ac066a440f7587","slug":"team-arrived-to-investigate-rigging-in-appointment-in-shibli-college-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-9059-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिब्ली काॅलेज में नियुक्ति में धांधली की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिब्ली काॅलेज में नियुक्ति में धांधली की जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन
राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर की लिखित शिकायत पर शिब्ली नेशनल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 46 से अधिक पदों पर नियुक्तियों की जांच जारी है। शुक्रवार को भी जेडी उच्च शिक्षा केसी वर्मा के नेतृत्व में टीम शिब्ली काॅलेज में जांच के लिए पहुंची।
शशांक शेखर ने आरोप लगाया था कि शिब्ली नेशनल कॉलेज में नियम विरुद्ध सहायक प्रोफेसर की नियुक्तियां की गई हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अफसर अली, प्रबंध समिति तथा चयन समिति के करीबी रिश्तेदारों की नियुक्तियां की गई हैं। प्राचार्य अफसर अली के सगे भाई मोहम्मद कासिफ की नियुक्ति सहायक प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग में हुई। प्राचार्य के सगे बहनोई डाॅ. अशरफ की भूगोल विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है। हेरा रिजवान के साथ ही प्रबंध समिति के अध्यक्ष अबुसाद अहमद शम्सी की भांजी डॉ. सीमा सादिक की बीएड विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की गई है। सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली के पुत्र डाॅ. मोकर्रम अली को भी फारसी विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति मिली। इसी तरह से अन्य पदों पर भी भाई-भतीजावाद किया गया है। उनके इन आरोपों पर राज्यपाल की ओर से जांच का निर्देश दिया गया था, जिसकी जांच चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जेडी उच्च शिक्षा केसी वर्मा के नेतृत्व में टीम शिब्ली कालेज पहुंची और जांच की। इस संबंध में पूछे जाने पर केसी वर्मा ने कहा कि शशांक शेखर के आरोपों के साथ ही कुछ अन्य आरोप भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। लेकिन अभी इस मामले में कुछ कहना मुश्किल है।