{"_id":"8fa76c8a8a43ffc94056e91d06854680","slug":"teachers-will-solve-the-problems-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शिक्षकों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शिक्षकों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान'
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने संगठन का झंडा फहराकर किया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बलराम यादव ने कहा कि बहुत शीघ्र शिक्षक प्रतिनिधियों से वार्ताकर माध्यमिक शिक्षा को समस्यामुक्त बनाने का गंभीर प्रयास होगा। मैं शिक्षक समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। वादाखिलाफी को हमारा दल सबसे बड़ा भ्रष्टाचार मानता है। इसलिए निश्चत रूप से समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा शिक्षक समाज उनकी संघर्षशील प्रवृत्ति से परिचित है। सम्मेलन को बेसिक शिक्षा, बाल पुष्टाहार और ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद, विशिष्ट अतिथि केएन राठौर, डा. रामसुधार सिंह, विधान परिषद सदस्य उमेश चंद द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
शिब्ली नेशनल कालेज के प्रबंधक एमएम बेग और संघ के जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की। प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।