फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers took to the streets to protest against the mandatory TET.

Azamgarh News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers took to the streets to protest against the mandatory TET.
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी शिक्षक शहर के डीएवी कॉलेज में जुटे। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदेश में आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर टीईटी अनिवार्य किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। शिक्षक नेता वेदपाल सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लगभग 10 लाख शिक्षकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमाशंकर सिंह ने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से मिलकर अपनी मांग रखते हुए कोर्ट के निर्णय से उत्पन्न संकट से निजात दिलाने की मांग की है। मंजूलता राय ने कहा कि 20-25 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को अपनी दक्षता साबित करने के लिए कहना यह शिक्षकों का अपमान है।

माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के संघर्ष में माध्यमिक शिक्षक संघ मजबूती से खड़ा रहेगा। इस मौके पर जितेंद्र कुमार राय, राजेंद्र यादव, अनिल सिंह, राजेश सिंह, प्रमोदलाल श्रीवास्तव, वकील मौर्य, सुनीता सिंह, केचन मोर्य, प्रतिभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed