फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers staged a sit-in protest to resolve their problems

Azamgarh News: समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in protest to resolve their problems
आजमगढ़। समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर सोमवार को धरना दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने धरना दिया। मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक के बेटे ने एक शिक्षक को गालियां दीं। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग डीआईओएस को भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानांतरण पत्रावलियों के मामले में धन उगाही की जा रही है। महराजगंज इंटर कॉलेज के शिक्षकों-कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह ने कहा कि एक इंटर कॉलेज को प्रबंधन ने लूट का केंद्र बना दिया है, इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। धरने का संचालन अभय श्रीवास्तव ने किया। धरने में सुशील शुक्ला, सूर्यनाथ यादव, रामजन्म यादव, रजनीकांत मिश्र, सौरभ सिंह, प्रकाश प्रजापति, गिरीश यादव सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed