{"_id":"86e8e5f059d2104ab139bc3a5122f74c","slug":"teachers-for-promotion-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष केदारनाथ यादव ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संघ के साथ पिछले दिनों संपन्न हुई वार्ता में दस जून को काउंसिलिंग करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक काउंसिलिंग के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है। कहा कि यदि इसी सप्ताह प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान रामकरन राय, कौशल कुमार राय, दयाशंकर त्रिपाठी, रामअवध यादव, डॉ. रामउजागिर शुक्ल मौजूद थे।