{"_id":"64e1037b84c7ef8cd6077d38","slug":"teachers-death-in-laws-accused-of-murder-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-2935-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिक्षिका की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिक्षिका की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासिनी एक शिक्षिका का शव शनिवार की सुबह घर में पंखे से फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला घोंट कर मार डालने और फंदे पर टांग देने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेजवा दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी नागेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री दिव्या सिंह 32 की शादी ढाई साल पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी रविरंजन सिंह के साथ किया था। दिव्या प्राथमिक विद्यालय मसीरपुर पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात थी। चार दिनों पूर्व ही उसने अपना स्थानांतरण बूढ़नपुर कराया था। शनिवार की सुबह पांच बजे शिक्षिका दिव्या का शव कमरे में पंखे से फंदे से सहारे झूलता हुआ मिला। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबा कर हत्या करने और शव को फंदे से टांग देने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका एक छह मां के बच्चे की मां थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति रविरंजन को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतका की सास कमला सिंह का कहना है कि बहु ने क्यो फांसी लगाया, इसकी उसे जानकारी नहीं है। मेरा बेटा रवि गोरखपुर लिफ्ट इंजीनियर है। बहु अभी चार दिन पूर्व ही स्थानांतरित होकर बूढ़नपुर आई थी। उन्होंने कहा कि बहु के मायके वाले फर्जी ढंग से फंसा रहे है। एसओ अतरौलिया प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।