फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher never retires: BSA

शिक्षक कभी नहीं होता है सेवानिवृत्त : बीएसए

Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teacher never retires: BSA
शिक्षा क्षेत्र हरैया के बेलकुंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र और भागवत गीता आदि उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर और विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा आजमगढ़ सुरेंद्र प्रसाद बरनवाल, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी समग्र शिक्षा आजमगढ़ रामजस यादव और खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह हमेशा समाज हित व समाजसेवा में लगा रहता है। इस दौरान आयोजक मंडल ने अतिथियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों में अरुंधती देवी, पद्मावती, मार्कंडेय शुक्ला, जामवंती देवी, कृष्ण मुरारी यादव, उषा सिंह, इस्रावती, देवेंद्र यादव, उमावती देवी, दुलारे यादव, सुरेश चंद, मुरता देवी, मोहन यादव, सरस्वती देवी, इजहार अहमद, महेंद्र सिंह, निर्मला देवी, कुंती देवी, आशा राय, महेंद्र कुमार, सुखलाल, शीला देवी, जयराम को बैज लगा और माला पहना स्वागत किया। अंत में आयोजनकर्ता अटेवा हरैया के रविशंकर यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ हरैया के हवलदार यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महातम यादव, राकेश यादव, अंबिका यादव, रविशंकर यादव, मनोज यादव, रविंद्र यादव, नीलम, सुमन, कल्पना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed