फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher is sacked by doing fake PAN card

आजमगढ़: फर्जी पैन कार्ड लगाकर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, त्यागपत्र को बीएसए ने किया अस्वीकार

Thu, 14 Jan 2021 12:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher is sacked by doing fake PAN card
पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

एक पैन कार्ड पर एक से अधिक स्थानों पर समान नाम से शिक्षकों द्वारा वेतन लेने के मामलों की एसआईटी व एसटीएफ द्वारा की गई जांच में जिले में 24 मामले प्रकाश आए थे। इनमें से सात शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं एक शिक्षिका ने बीमारी का हवाला देकर त्यागपत्र भेज दिया था जिसे अस्वीकार करते हुए बीएसए ने बुधवार को उसे बर्खास्त कर दिया। साथ ही एबीएसए को एफआईआर कराने व फर्जी शिक्षिका द्वारा आहरित राशि की रिकवरी का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के फतेहपुर मंडनपुर गांव निवासी शैला देवी पुत्री जनार्दन उपाध्याय की पहली नियुक्ति मुहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय बरामदपट्टी में हुई थी। वर्तमान में वह शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के प्राथमिक विद्यालय जमदहा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मई 2020 की शिक्षकों के वेतन आहरण आदि की जांच के दौरान 192 ऐसे प्रकरण संज्ञान में आए जिनमें एक ही नाम एवं पैन नंबर की दो अलग-अलग इंट्री विभिन्न जनपदों में मिली। इनके पैनकार्ड एक थे किंतु उनकी खाता संख्या भिन्न थी। जिले में भी ऐसे 24 प्रकरण मिले थे। इस सूची में शैला देवी का भी नाम शामिल मिला। शैला देवी के नाम का पैनकार्ड मऊ जिले के भी बैंक खाते में प्रयुक्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने मऊ जिले के बीएसए को पत्र भेज उन्हें इस प्रकरण से अवगत कराया और शिक्षिका शैला देवी को प्रमाणपत्रों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया। सुनवाई के दिन मऊ जिले में शिक्षिका शैला देवी प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हुई लेकिन आजमगढ़ में तैनात शिक्षिका शैला देवी नहीं पहुंची।
 

दूसरी बार भी सुनवाई में आजमगढ़ की शिक्षिका शैला देवी अनुपस्थित रहीं। बीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। कुछ माह बाद शिक्षिका ने बीएसए को पत्र भेजा जिसमें लिखा था कि ‘मैं प्राथमिक विद्यालय जमदहां शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हूं। मुझे टीबी की बीमारी है।

मैं काफी कमजोर हो गई हूं। डाक्टर ने मुझे बेडरेस्ट करने की सलाह दी है। मैं अपनी अस्वस्थता के कारण सेवा से त्यागपत्र दे रही हूं।’ बीएसए अंबरीष कुमार ने शिक्षिका का त्यागपत्र अस्वीकार करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया।

एक ही पैन कार्ड दो जिलों में अलग-अलग बैंक खातों में प्रयुक्त हो रहे थे। जांच की गई तो पता चला कि जो पैन कार्ड मऊ जिले में कार्यरत शैला देवी के खाते में प्रयोग हो रहा है वही आजमगढ़ में भी कार्यरत शैला देवी के बैंक खाते में प्रयुक्त हो रहा है। जांच की गई तो आजमगढ़ की शैला देवी के दस्तावेज फर्जी निकले। इसी के आधार पर उन्हें बर्खास्त करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को एफआईआर व आहरित राशि की रिकवरी करने का निर्देश दिया गया है।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed