फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher embarrassed objectionable comment on social media video viral in azamgarh

शर्मसार हुई शिक्षिका: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल; महिला शिक्षक संघ से जुड़ा है मामला

Fri, 09 May 2025 12:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 May 2025 12:30 AM IST
सार

Azamgarh Crime News: यूपी के आजमगढ़ में वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया। बीएसए ने आरोपी को बुलाकर जांच-पड़ताल की। आरोपी अरुण मौर्या ने इस वीडियो को फर्जी बताया। 

विज्ञापन
Teacher embarrassed objectionable comment on social media video viral in azamgarh
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Crime: महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष और शिक्षिका के बीच की तकरार बढ़ गई है। महिला शिक्षक संग की तत्कालीन जिलाध्यक्ष के भाई एवं सहायक अध्यापक अरुण मौर्या के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक महिला शिक्षक और जिले के कई प्रतिष्ठित नेताओं और अधिकारियों की फोटो लगाकर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। इस मामले में बीएसए ने शिक्षक अरुण मौर्या को बुलाकर उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं, शिक्षक ने वीडियो को फर्जी बताते हुए सिधारी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर हुई टिप्पणी ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के बीच उथल-पुथल मचा दिया है। आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मामला पुलिस थाने तक आ पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
पहले जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली सहायक अध्यापिका प्रज्ञा राय ने महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्या और उनके परिजन पर मानहानि, साइबर क्राइम, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। 

इसके बाद महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्या ने महिला शिक्षक प्रज्ञा समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अरुण मौर्या नाम से संचालित फेसबुक मैसेंजर का एक वीडियो वायल हुआ। 

वीडियो में प्रज्ञा राय के साथ जिले के बड़े नेता, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और जिला स्तर के अधिकारी की फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मामला बीएसए के यहां पहुंचा तो उन्होंने सहायक अध्यापक अरुण मौर्या को कार्यालय में बुलाकर इस बारे में जानकारी ली। अरुण मौर्या ने इस वीडियो को फर्जी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed