फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tazias kept in homes on the ninth Muharram

नौंवीं मुहर्रम पर घरों में रखे गए ताजिया

Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tazias kept in homes on the ninth Muharram
मेजवां। फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में नौंवी मुहर्रम को ताजिया घरों में रखा गया। बड़े ताजिया इमामबारगाह में स्थापित किया गया। जहां पूरी रात नौहा मातम जारी रहा। इस दौरान सभी जाति धर्म के लोग ताजिया के सामने आकर मन्नतें मांगी। इस दौरान इमामबारगाह ‘या अली मौला’ की सदा से गूंज उठा।
विज्ञापन

शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां गांव में अंजुमन-ए-अब्बासिया के लोगों ने गांव स्थित मरहूम शाकिर के इमाम बारगाह में मातम किया। जहां अली असगर का झूला की जियारत कराई गई। मौलाना शकील फ़राज ने दसवीं मुहर्रम के बारे में लोगों को बताया। इस बीच अजादार घर-घर पहुंच ‘सलाम-ए-कर्बला वालों’ पढ़ते हुए मातम करते हुए ताजिया रखा। इस क्रम में चमावां, दसमडा, कंदरी, कुशलगांव, नाहरपुर, शाहजेरपुर, मित्तूपुर, मकसूदन चक, रकबा आदि गांवों में ताजिया इमामबारगाह तक ही सीमित रहे। दसमडा गांव के इमामबारगाह में मौलाना अमीर हैदर और सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। सैय्यद हाशिम हुसैन के अजाखाने में अंजुमन गुलजारे पंजतन ने नौहा ख्वानी और सीना जनी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed