फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target of four thousand, 3580 has been vaccinated

चार हजार का लक्ष्य, 3580 ने लगवाया टीका

Tue, 13 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Target of four thousand, 3580 has been vaccinated
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण उत्सव के तीसरे दिन ही कोरोना टीका की कमी नजर आने लगी है। मात्र 40 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। जिस पर चार हजार के सापेक्ष 3580 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। बढ़ते संक्रमण के बीच टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह जागा है लेकिन टीके की कमी अब समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन

11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण उत्सव आयोजित करने का निर्देश शासन से आया था। इसके साथ ही शासन ने 22 हजार डोज वैक्सीन भी स्वास्थ्य महकमे को उपलब्ध कराया था। यह वैक्सीन भी खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। जिसके चलते मंगलवार को मात्र 40 केंद्रों पर ही स्वास्थ्य महकमे ने टीकाकरण आयोजित किया। चार हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 3580 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

टीकाकरण उत्सव के पहले दिन 112 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया था। छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 5756 लोगों ने टीकाकरण कराया। सोमवार को दूसरे दिन भी 112 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित हुआ। 9000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसके सापेक्ष 9107 लोगों ने टीकाकरण कराया। शनिवार की रात शासन ने जिले को 22 हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध कराई थी। जिसमें से टीकाकरण उत्सव के दो दिनों में ही 14863 डोज लोगों को लग गया। शेष टीके में से मंगलवार को मात्र 40 केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित कर टीकाकरण कराया गया। मंगलवार को 3580 लोगों ने टीकाकरण कराया। ऐसे में 22 हजार डोज वैक्सीन में से मात्र 3557 डोज ही स्वास्थ्य महकमे के पास सुरक्षित बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमसओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि अभी कोई खास दिक्कत नहीं है क्योकि 22 हजार के बाद पांच हजार और डोज हमनें मंगा लिया है। एक दो दिन में पांच हजार और डोज आने की संभावना भी है। अब सभी सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला व महिला अस्पताल पर ही कोरोना का टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed