{"_id":"6737a91671c5671ee50e9387","slug":"tap-water-will-reach-421-crore-to-6676-houses-in-two-districts-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-123356-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो नपं में 42.1 करोड़ से 6676 घरों को पहुंचेगा नल से जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो नपं में 42.1 करोड़ से 6676 घरों को पहुंचेगा नल से जल
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत बूढ़नपुर और जहानागंज के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 42 करोड़ एक लाख 19 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन से मंजूरी मिल गई है। जल निगम की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दोनों नगर पंचायतों में 135.71 किमी पाइप लाइन बिछाकर 6676 हाउस कनेक्शन दिए जाएंगे।
कई गांवों को जोड़कर नगर पंचायत बूढ़नपुर और जहानागंज बाजार का गठन हुआ। बीते निकाय चुनाव में यहां अध्यक्ष और सभासद के चुनाव भी हो चुके हैं। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी दोनों जगहों के लोगों को शहरों की भांति पेयजल की सुविधा अभी तक नहीं मिल पा रही है। लोग हैंडपंप या सबमर्सिबल का ही पानी पी रहे हैं। दोनों नगर पंचायतों में जल निगम नगरीय की ओर से नगर पंचायत में शामिल घरों तक नल से जल पहुंचाने के लिए अमृत-2 योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण, पाइप लाइन बिछाने और नलकूप लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे शासन से मंजूरी मिल गई। नगर पंचायत बूढ़नपुर में 24 करोड़ 13 लाख 39 हजार से तीन पानी की टंकी बनाकर सात नलकूप लगाए जाएंगे। 76 किमी पाइप लाइन बिछाकर 3495 हाउस कनेक्शन देने की योजना है। इसी प्रकार नगर पंचायत जहानागंज में 17 करोड़ 87 लाख 80 हजार से 59.71 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 3181 हाउस कनेक्शन दिए जाएंगे। कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को जल निगम पूरा कर रहा है।
00
दोनों पंचायतों में छह पानी की टंकी बनेगी। 14 नलकूप लगाए जाएंगे, साथ ही 135 किमी पाइप लाइन बिछाकर 6676 कनेक्शन दिया जाएगा। पेयजल परियोजनाओं पर 42 करोड़ खर्च होंगे। जमीन चिह्नित कर ली गई है। कार्य कराए जाने संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
- जियाउल हक, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय।