फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tantric told teenage thief, organizers beaten

तांत्रिक ने किशोर को बताया चोर, आयोजकों ने पीटा

Fri, 29 Sep 2017 12:36 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tantric told teenage thief, organizers beaten
superstition
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र खजुरी बाजार में स्थापित एक पूजा पंडाल में लगा एंप्लीफायर मंगलवार की रात चोरी हो गया। आयोजन समिति के सदस्य चोर के बारे में जानकारी के लिए एक तांत्रिक के पास पहुंचे जिसने गांव के ही किशोर को चोर बता दिया।
विज्ञापन


इस पर आयोजकों ने किशोर को बुलाकर अगवा कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामले में आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

खजुरी बाजार में रवि यादव पुत्र विजयवहादुर यादव ने दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। मंगलवार की रात पंडाल से लगा एंप्लीफायर चोरी हो गया तो बुधवार को रवि और उसके साथी एक तांत्रिक के पास गए। तांत्रिक ने बताया कि चोरी खजुरी गांव के एक किशोर ने की है।
विज्ञापन


इस पर आयोजन समिति के मोनू यादव और सुनील ने बुधवार को फोन कर किशोर को कोयलसा बुलाया। आरोप है कि आने पर उसे तमंचे के बल पर बाइक पर बैठा लिया और अभयपुर स्थित वीरावन ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर को छुड़ा लिया। किशोर के पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद 50 ग्रामीण गुरुवार देर शाम सीओ कार्यालय बूढ़नपुर पहुंच गए।

सीओ बूढनपुर श्यामनारायण ने बताया तहरीर पर तीन आरोपियों रवि यादव, मोनू यादव और सुनील के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed