फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Talks will happen if the construction stops, the overbridge construction got delayed, hope construction picks up from July

Azamgarh News: निर्माण हटे तो बने बात, धीमा हुआ ओवरब्रिज का निर्माण, जुलाई से निर्माण में तेजी आने की उम्मीद

Wed, 01 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Talks will happen if the construction stops, the overbridge construction got delayed, hope construction picks up from July
निर्माणाधीन बेलइसा ओवरब्रिज। श्रोत-लाइब्रेरी
आजमगढ़। बेलइसा में बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है। खाली पड़ी जमीन पर कार्यदायी संस्था सेतु निगम निर्माण का काम पूरा कर चुकी है। उसके बाद काम धीमी गति से चल रहा है। कारण कि निर्माण के रास्ते में पड़ने वाले मकानों को हटाने का काम किया जाना है। इनको हटाने के बाद ही आगे का काम हो सकता है। शहर से वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य जनपदों को जाने वाले लोग बेलइसा ओवरब्रिज से होकर गुजरते हैं। ऐसे में इस ओवरब्रिज पर काफी ट्रैफिक रहता है। ओवरब्रिज संकरा होने के कारण आए दिन जाम लगता है। समस्या को देखते हुए शासन की ओर से यहां पर एक और आरओबी के निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 62 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। बजट स्वीकृत होने के बाद राजकीय सेतु निर्माण निगम ने कार्य को शुरू किया। उसे जितनी जगह खाली मिली उतनी जगह पर उसने काफी तीव्र गति से काम किया। वर्तमान में उसके द्वारा रेलवे लाइन के पास धीमी गति से काम किया जा रहा है। निर्माण के रास्ते में कुछ मकान हैं जो बाधक बने हुए हैं। इनके मुआवजे का वितरण लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इन निर्माणों को हटाया नहीं गया है। जब तक इन निर्माणों को हटाया नहीं जाता तब तक आगे का निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज का काम इस समय रेलवे लाइन के पास हो रहा है। आगे के मकानों को हटाया जाना है। इसके लिए मुआवजे का भुगतान लगभग अंतिम चरण में है। उम्मीद है जुलाई महीने में इन्हें हटाकर निर्माण पूरा किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article