फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Take suggestions of public representatives seriously and ensure quality disposal: Special Role Observer

जन प्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेकर गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराएं : विशेष रोल प्रेक्षक

Tue, 24 Mar 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Take suggestions of public representatives seriously and ensure quality disposal: Special Role Observer
आजमगढ़। विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव भारत सरकार सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें रोल प्रेक्षक ने आजमगढ़ मंडल के सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से फाॅर्म-6, 7 व 8 पर प्राप्त दावे व आपत्तियों के निस्तारण, नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी के मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई व आयोग की ओर से विकसित एनजीएसपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि एसआईआर से संबंधित जन प्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों-शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जन प्रतिनिधियों को सभी विधानसभाओं के बूथों की सूची अविलंब उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से कहा कि आने वाले दिनों में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत-समस्या आती है तो जिलाधिकारी या हमारे संपर्क नंबर पर सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने विशेष रोल प्रेक्षक को आश्वस्त कराते हुए कहा कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से लेकर उस पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मंडल के तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से एसआईआर के दौरान की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया गया। बैठक में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, एडीएम राहुल विश्वकर्मा, एडीएम मऊ दिनेश आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed