{"_id":"6400ef490cab1913b8012524","slug":"take-medicines-from-most-health-centers-azamgarh-news-c-20-1-87092-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अधिकतर स्वास्थ्य केद्र से ही लें दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अधिकतर स्वास्थ्य केद्र से ही लें दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व विकास खंड मिर्जापुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही मरीजों से अधिकतर पीएचसी से ही दवा लेने की अपील की। साथ ही रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता भी जानी।जिलाधिकारी नेपीएचसी पर वैक्सीनेशन फ्रीजर का भी निरीक्षण किया। डॉक्टरो एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम विकासखंड मिर्जापुर में प्रधानमंत्री जन विकास योजना अंतर्गत कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएसएस राजकीय निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे राजकीय महिला महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर कार्यदायी संस्था द्वारा प्रयोग में लाई जा रही ईटों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और परीक्षण के लिए ईट को प्रेषित करने का निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव को निर्माण कार्य को समय से एवं गुणवत्तायुक्त तरीके पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाईप पेयजल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ओएचटी का कार्य ना प्रारंभ किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम ( ग्रामीण) सत्येंद्र कुमार सिंह को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्धारित एरिया से कम में कराए जा रहे निर्माण कार्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सुरही खुर्द का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई एव मिड डे मील मे दिए जाने वाले भोजन की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों द्वारा जवाब दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया। सुरही खुर्द में ही अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, अवर अभियंता विवेक प्रताप सिंह, जूनियर इंजीनियर अन्शू गुप्ता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।