{"_id":"687de404d6280004bb04fc58","slug":"tailor-committed-suicide-by-hanging-himself-from-fan-in-azamgarh-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें..., सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मर्जी से मर रहे हैं, किसी को परेशान न करें..., सुसाइड नोट लिखकर दर्जी ने दी जान; इस हाल में मिला शव
Mon, 21 Jul 2025 12:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक दर्जी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी राजकुमार राम (50) ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह विगत तीन वर्षों से जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में किराये पर दुकान लेकर कपड़ा सिलने का काम करता था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे राजकुमार राम दुकान के सामने टहल रहा था। फिर वह अपने कमरे में चला गया। पड़ोस में रहने वाले दुकानदार का कहना है कि शाम को ही कुछ चिट्ठी लिख रहा था, पर उस समय कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पैथोलॉजी संचालक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि टेलर के दुकान का शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार का शव फंदे से लटक रहा था। उसने पड़ोसी को बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: पारिवारिक कलह से टूटे शख्स ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पिता के लाइसेंसी रायफल से दिया घटना को अंजाम
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है, लिखा है की मर्जी से मर रहे हैं, पुलिस किसी को परेशान न करें। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई अमर कुमार और छोटा शिवकुमार है। पत्नी सुनीता, दो लड़के शुभम कुमार और अमन कुमार हैं। माता यशोदा हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि राजकुमार राम काफी कर्ज से डूबा हुआ था। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि राजकुमार राम काफी कर्ज से डूबा हुआ था। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।