फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man committed suicide by shooting himself with rifle due to family discord in chandauli

UP: पारिवारिक कलह से टूटे शख्स ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पिता के लाइसेंसी रायफल से दिया घटना को अंजाम

Mon, 21 Jul 2025 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 21 Jul 2025 11:55 AM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर मौते के हवाले कर दिया। पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।  

विज्ञापन
young man committed suicide by shooting himself with rifle due to family discord in chandauli
मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान रह चुके रमेश यादव के पुत्र संदीप यादव (34) ने अपने ही घर के बरामदे में पिता की लाइसेंसी रायफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही दौड़ी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति व क्षेत्राधिकारी रघुराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से रायफल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताई ये वजह
पुलिस के अनुसार संदीप यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से जूझ रहा था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ वर्षों से अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ वाराणसी में किराये के मकान में रह रही थी। संदीप अपने पिता द्वारा संचालित निजी विद्यालय के संचालन से जुड़ा था और घर पर ही अधिकांश समय बिताता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संदीप यादव के पिता रमेश यादव जनपद के प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति माने जाते हैं। वह ग्राम पंचायत जोगवा दुबौलिया के पूर्व प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने अपने गांव में एक विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके दोनों पुत्र प्रदीप और संदीप इसी विद्यालय से जुड़े थे। 

इधर, घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और समाजसेवी परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन पूरी तरह से सदमे में हैं। 

इसे भी पढ़ें; Chhangur Baba: 30 साल पहले काशी में रहता था छांगुर का करीबी राजेश, अब पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही एटीएस

कोतवाली प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। लाइसेंसी रायफल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed