फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Swimmer Jiya Rai wins Friendship Cup with world record

विश्व रिकार्ड के साथ तैराक जिया राय ने जीता फ्रेंडशिप कप

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Swimmer Jiya Rai wins Friendship Cup with world record
तैराकी जिया राय वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर तमिलनाडु में सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी के कटाई अलामुद्दीनपुर की निवासी पैरा तैराक जिया राय ने एक उपलब्धि और हासिल कर जिले के मान बढ़ाया है। उन्होंने रामेश्वरम में 20 मार्च को आयोजित भारत-श्रीलंका फ्रेंडशिप कप पर कब्जा जमाते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पिछले रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए 13 घंटे 10 मिनट में तैराकी पूरी की। यह अरब सागर में किसी पैरा तैराक की ओर से 28 किमी दूरी में बनाए गए सभी रिकार्ड से काफी आगे है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पालघर जिले के समुद्री तट पर अंचला कोर्ट से बसई पोर्ट तक 22 किमी की तैराकी में विश्व रिकार्ड बनाने वाली जिले की दिव्यांग बिटिया जिया राय की गोल्ड इकट्ठा करने की भूख अभी खत्म नहीं हुई है। 20 मार्च 2022 को भारत श्रीलंका मैत्री तैराकी के पलाईमन्नाड पोर्ट से भारत में टचिंग प्वाइंट तमिनाडु के राममेश्वरम घनुषकुटी तक 28 किमी प्रभु श्रीराम द्वारा निर्मित रामसेतु को पार कर दोनों देशों के संयुक्त फ्रेंडशिप कप जिसमें पहली बार किसी पैरा तैराक ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वीमिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने किया था। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के छह और इंडिया के जिया राय के अलावा एक और तैराक ने हिस्सा लिया। कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी लगभग 13 वर्ष की दिव्यांग छात्रा जिया राय अब तक 16 तैराकी प्रतियोगिताओं में अपने नाम 22 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल कर चुकी हैं। मुंबई से मां रचना राय और पिता नेवी कर्मचारी मदन राय ने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जिया का सपना भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। भारत श्रीलंका मैत्री तैराकी खेल में उसने उपलब्धि हासिल कर विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया कि 20 मार्च को प्रतियोगिता की शुुरुआत श्रीलंका के पलाईमन्नाड़ पोर्ट से रात 2.15 बजे से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed