फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspected Kovid patients will be admitted in Shri Sai and Sahaj

श्री साईं व सहज में भर्ती किए जाएंगे सस्पेक्टेड कोविड मरीज

Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Suspected Kovid patients will be admitted in Shri Sai and Sahaj
आजमगढ़। सस्पेक्टेड कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने दो जिला अस्पताल के माध्यम से दो और प्राइवेट अस्पतालों को अधिग्रहित किया है। इन अस्पतालों में श्रीसाई मल्टीस्पेसिलिटी ट्रामा सेंटर हर्रा की चुंगी व सहज हॉस्पिटल बिलरिया की चुंगी शामिल है। दोनों अस्पतालों की व्यवस्था जिला अस्पताल प्रशासन देखेगा।
विज्ञापन

एसआईसी द्वारा इन दोनों अस्पतालों पर अधीक्षक, डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ तैनात कर दिए गए है। इसके साथ ही यहां मरीजों का इलाज जिला अस्पताल की भांति पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों प्राइवेट अस्पतालों का अधिग्रहण किया है। दोनों अस्पतालों में श्रीसाई मल्टीस्पेसलिटी ट्रामा सेंटर हर्रा की चुकी पर बुधवार से मरीजों को भर्ती करने की कवायद भी शुरू कर दी है और यहां अधीक्षक के अलावा डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की भी तैनाती की गई है। आक्सीजन से लेकर दवा आदि सब कुछ जिला अस्पताल प्रशासन उपलब्ध कराएगा और सभी कुछ जिला अस्पताल की भांति मरीजों के लिए नि:शुल्क होगा। श्रीसाई मल्टीस्पेसलिटी ट्रामा सेंटर पर बतौर अधीक्षक डॉ. एलजे यादव की तैनाती की गई है। वहीं चिकित्साधिकारी के रुप में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आमोद कुमार व डॉ. पीबी प्रसाद तैनात रहेंगे। यहां कुल 40 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टाफ नर्स के रुप में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मार्कंडेय, विद्यासागर, जितेंद्र व प्रमोद कुमार, दोपहर दो से रात आठ बजे तक ओबैर्दुरहमान, संदीप राय, अनिल कुमार व पवन तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक संतोष कुमार पांडेय, हेमेंत, देवेंद्र व वेद प्रकाश मिश्र की तैनाती की गई है। वार्ड ब्वाय के रुप में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आलोक व देवीलाल, दोपहर दो से रात आठ बजे तक सतीश यादव व सचिन, रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक अजय कुमार व प्रदीप स्थाना की ड्यूटी रहेगी। वहीं स्वीपर के रुप में सुबह आठ से दो बजे तक नबी अहमद, दोपहर दो से आठ बजे तक मो. हबीब व रात आठ से सुबह आठ तक समसुज्जमा की ड्यूटी लगाई गई है। एक से दो दिनों में सहज हॉस्पिटल बिलरिया की चुंगी पर भी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। दोनों अस्पतालों पर डॉक्टर, दवा, आक्सीजन से लेकर सारी व्यवस्था जिला अस्पताल की ओर से पूरी तरह नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed