{"_id":"631798b5aaac9e5d99001cca","slug":"suspected-death-of-teenager-while-taking-bath-in-tubewell-azamgarh-news-vns6727431159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल में नहाते समय किशोर की हुई संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल में नहाते समय किशोर की हुई संदिग्ध मौत
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव निवासी एक किशोर की सरकारी ट्यूबवेल के हौज में नहाते समय मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की आशंका है कि हौज में करंट उतरने से किशोर की मौत हुई।
मसुरिया गांव निवासी उत्तम (16) पुत्र रामचंद्र मंगलवार की सुबह 10 बजे गांव के सरकारी ट्यूबवेल के हौज में नहाने के लिए गया था। वह हौज में नहा रहा था कि संदिग्धावस्था में उसकी मौत हो गई। पहले हौज में डूब जाने से मौत की बात सामने आयी। बाद में ग्रामीणों ने पानी में करंट उतरने से मौत की बात कही जाने लगी। इसके बाद ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्यूबवेल के हौज से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों की जानकारी होगी। किशोर दो भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।