फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Survey of 31 rural markets of Azamgarh completed, many suspected

आजमगढ़ के 31 ग्रामीण बाजारों का सर्वे पूरा, कई संदिग्ध चिह्नित

Tue, 21 Apr 2020 03:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Survey of 31 rural markets of Azamgarh completed, many suspected
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह की ओर से चिह्नित 31 ग्रामीण बाजारों में डोर टू डोर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें कई संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। अब उनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने जनपद में नगर निकाय और गांव के सर्वे के बाद विशेष सावधानी क्षेत्र के रूप में 31 ग्रामीण बाजारों का चयन किया था। यहां पर डोर टू डोर सर्वे के लिए टीमों का गठन किया गया था। डीएम का मानना था कि बाजारों से ही संक्रमण को फैलने की आशंका ज्यादा होती है। टीमों ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। इस दौरान 21494 घरों में 1.35 लाख लोगों का सर्वे किया गया है। इसमें 49 लोग ऐसे मिले जो 28 दिन के दौरान विदेश से आए थे। वहीं 868 ऐसे मिले जो 28 दिन के दौरान बाहरी प्रदेशों से जनपद आए हैं। 93 लोग सांस के रोगी और 125 लोगों को खांसी की शिकायत है। 143 लोग बुखार की समस्या से ग्रसित दिखे। जितने लोगों को सांस की बीमारी है उनकी 100 प्रतिशत सैंपलिंग की जाएगी। 28 दिन के दौरान देश या प्रदेश के हिस्से से जनपद में आने वाले लोगों की रैंडम आधार पर सैंपलिंग की कार्रवाई की जाएगी। खांसी और बुखार के रोगियों की भी रैंडम आधार पर सैंपलिंग होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed