फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supporters of lost candidates were disappointed

हारे प्रत्याशियों के समर्थक हुए निराश

Fri, 11 Mar 2022 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Supporters of lost candidates were disappointed
विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार भागदौड़ कहे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों को परिणाम घोषित होने के बाद राहत मिली है। जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में तो उत्साह रहा लेकिन हारे हुए प्रत्याशियों ने परिवार के साथ अपना समय बिताया और टीवी पर प्रदेश के परिणामों को देखा।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की भागमभाग तेज हो गई थी। पहले टिकट के लिए मारामारी मची। टिकट मिलने और नामांकन के बाद प्रत्याशियों की दौड़ धूम तेज हुई। 17 फरवरी से सात मार्च तक किसी प्रत्याशी को बैठने की फुर्सत नहीं मिली। कभी जनसंपर्क तो कभी सभा और कभी बड़े नेताओं की आवभगत और बचे समय में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगे की योजना बनाते रहे। सात मार्च को मतदान की भागदौड़ के बाद मंगलवार की सुबह प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। वहीं दस मार्च को परिणाम आने के बाद जीत हार पर चर्चाएं होती रही। उसके बाद परिवार के साथ समय बिताया, टीवी देखी। काफी देर तक परिवार के साथ रहे। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि मतदान करने के लिए जनता का धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed