फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Superintendent of Police honored seven policemen

Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक ने सात पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Fri, 17 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police honored seven policemen
जिले के सात पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक व डीजीपी के अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इस पुलिस कर्मियों को एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के वीरता पदक से उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट प्रभारी को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए प्रदान किया गया है। इसके तहत वीरता पदक के साथ ही एक हजार रुपये प्रति माह का भत्ता उन्हें प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार (थाना निजामाबाद), मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार मिश्रा (थाना बिलरियागंज), मुख्य आरक्षी सूबेदार यादव (थाना तहबरपुर) व मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे स्वाट टीम व मुख्य आरक्षी संजय सोनकर (पुलिस लाइन) को सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि जिले के कुल 24 पुलिस कर्मियों का चयन अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है, जिसमें से 18 पुलिसकर्मी गैर जनपद स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed