{"_id":"5d5054d38ebc3e6cb83260f6","slug":"superintendent-engineer-reprimanded-by-deputy-cm-azamgarh-news-vns4779275184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता को डिप्टी सीएम ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता को डिप्टी सीएम ने फटकारा
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्किट हाउस में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिले में विद्युत व्यवस्था बेपटरी पर होने से नाराज डिप्टी सीएम ने अधीक्षण अभियंता को जमकर फटकार लगाई। जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, जमीनी विवाद, पेंशन, चकबंदी, सड़क निर्माण आदि की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि यहां के समस्याओं की जानकारी रोजाना मिलती रहती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह कौन से कर्मचारी हैं जो यह कहते हैं कि बिजली हमारे यहां नहीं पैदा होती, जाइए सरकार से बिजली मांगिए। केशव मौर्य ने ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब भी जो जले ट्रांसफर बनने बाकी हैं, उसे एक सप्ताह में ठीक कराया जाए। जिस क्षेत्र से ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलती है, उसे तत्काल बदला जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोग रिश्वत ले रहे हैं। इसकी जांच की जाए। जो भी व्यक्ति इसमें लिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकारी राशन का वितरण ई-पास मशीन से ही कराएं। कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत मिल रही। जिसे तत्काल बंद कराएं और कार्रवाई करें। जमीन विवादों का तहसील स्तर पर पांच-पांच गहन मामलों की जांच कर उसे निपटाया जाए। प्रत्येक गांव के लेखपालों के जरिए विवादों का रजिस्टर तैयार कर विवाद निपटाया जाए। खस्ताहाल सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द काम न पूरा होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान डिप्टी सीएम वृद्ध, विधवा, विकलांग पेंशन के लिए गांव में शिविर लगाए जाएं। ताकि कोई भी लाभार्थी न छूटे। इस अवसर पर डीएम एनपी सिंह, एसपी त्रिवेणी सिंह, सीडीओ आनंद शुक्ला, सीएमओ डा. एके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, भाजपा विधायक अरुण कांत यादव, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, ध्रुव सिंह, पूर्व अध्यक्ष सहजानंद राय, विनोद राय, ऋषिकांत राय पप्पू, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।