फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunil Singh, a gangster of the notorious Dhruv Singh alias Kuntu Singh's gang, arrested

Azamgarh News: कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के गिरोह का बदमाश सुनील सिंह गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sunil Singh, a gangster of the notorious Dhruv Singh alias Kuntu Singh's gang, arrested
आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह रंगदारी मांगने और जानमाल की धमकी देने के मामले में हिस्ट्रीशीटर सुनील सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सुनील सिंह रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर (बघावर) गांव का निवासी है। वह कुख्यात गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के गैंग (आईआर-23) का सक्रिय सदस्य और थाना रौनापार का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 21 मई को मसुरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह ने थाने में तहरीर दी थी कि सुनील सिंह उनसे रंगदारी मांग रहा है और जानमाल की धमकी दे रहा है। इसके आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा दर्ज किया गया। उपनिरीक्षक सुमित सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी सुनील सिंह के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। रौनापार थाना प्रभारी अनुपम ने बताया कि सुनील सिंह पर 2002 से 2025 तक जीयनपुर, कोतवाली और रौनापार थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, गुंडा अधिनियम और रंगदारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह ध्रुव सिंह गैंग के साथ मिलकर संगठित अपराधों में संलिप्त रहा है, जिसके सरगना को मई 2023 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। पुलिस ने सुनील सिंह को न्यायालय में पेश किया और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रौनापार पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed