फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 45 degrees

Azamgarh News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 45 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 16 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 45 degrees
आजमगढ़। कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे जनपदवासियों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। दोपहर तक तीखी धूप ने बदन को झुलसाया तो दोपहर बाद बदली छा गई। इसके बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं अगर जनपद में विगत तीन दिनों के तापमान पर नजर डालें तो इसमें छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सीजन का सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

जून चढ़ने के साथ ही पूरा जिला उमस भरी गर्मी से तप रहा है। सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कें भी दोपहर में वीरान हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन तो दिन रात के समय भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ।

आसमान में बादल छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन जिले में कहीं बारिश नहीं हुई। बादल के साथ हवा भी चल रही थी। लेकिन गर्म हवा के कारण शरीर को थोड़ी भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी गलत साबित हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा रविवार से बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन पूरा दिन बीत गया एक बूंद पानी आसमान से नहीं टपका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed