{"_id":"682f6f593aa711d16e0205fc","slug":"sujeet-singh-alias-bhakole-who-had-a-reward-of-25-thousand-rupees-on-his-head-surrendered-in-the-court-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-131825-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
आजमगढ़। हत्या और रंगदारी के मामले में फरार 25 हजार के इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। चार दिन पहले ही एसएसपी हेमराज मीणा ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
27 मार्च को कोतवाली थाने में एक पीड़िता ने तहरीर दी थी कि सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी और उसकी बेटियों को उठाने की धमकी दी। ये लोग तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और रंगदारी मांगी। बच्चों के शोर पर पड़ोसी आए, तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और तीन अप्रैल को सुजीत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस की बढ़ती घेराबंदी को देख बृहस्पतिवार को सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया।