फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suicide in azamgarh young man hanged himself after his wife not come to home

Azamgarh News: पत्नी की नहीं हुई विदाई तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Mon, 18 Jul 2022 02:43 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 02:43 PM IST
सार

आजमगढ़ के इमादपुर गांव निवासी राहुल (28) ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की विदाई न होना घटना का कारण बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Suicide in azamgarh young man hanged himself after his wife not come to home
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के इमादपुर गांव निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की विदाई न होना घटना का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के  इमादपुर गांव निवासी राहुल (28) पुत्र सुधारे सोमवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिवार के लोग देखने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने और दरवाजा पीटने पर भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो राहुल का शव छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार राहुल की पत्नी तीन सप्ताह पहले अपने मायके सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव गई हुई थी। कई बार राहुल के घर वाले विदाई के लिए गए लेकिन ससुराल वालों ने उसे नहीं भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी विदाई के लिए कुछ लोग गए थे लेकिन वह नहीं आई। पत्नी के न आने से राहुल तनाव में रह रहा था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने खुदकुशी कर ली। राहुल दो बच्चों का पिता था। पति के आत्महत्या की जानकारी सूचना मिलते ही पत्नी सीता भी ससुराल पहुंची। पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed