{"_id":"583b2a1b4f1c1b5b290887ea","slug":"suhas-india-won-gold-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग में भारत के सुहास ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजिंग में भारत के सुहास ने जीता गोल्ड
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीजिंग में भारत के सुहास ने जीता गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के बीजिंग में चल रहे एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक भारत के सुहास एलवाई ने जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने इंडोनेशिया के हेरी सुशांतो को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वह सिंगल वर्ग में शुरू से ही दबदबा बनाते हुए फाइनल में पहुंचे थे। सुहास एलवाई आजमगढ़ के जिलाधिकारी हैं। उनकी इस सफलता पर खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।
चैंपियनशिप में रविवार को हुए फाइनल में सुहास एलवाई ने एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया के हेरी सुशांतो को 21-2 और 21-11 से हराया। इसके पहले, शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने कोरिया के वांग हृवान सिन को 16-21, 21-10 और 21-14 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अपने पहले मैच में सुहास ने चीन के ताई पाई को पराजित था। वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका के बांगलामुखी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैंडमिंटन चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत से 26 सदस्यीय दल बीजिंग रवाना हुआ था। इसमें यूपी से दो खिलाड़ी जिलाधिकारी सुहास एलवाई और लखनऊ से अबू हुबैदा शामिल थे। इनमें सुहास को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रतियोगिता में इंट्री मिली थी। उनकी इस सफलता से जनपदवासियों और खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।