फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suhas India won gold in Beijing

बीजिंग में भारत के सुहास ने जीता गोल्ड

Mon, 28 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Suhas India won gold in Beijing
बीजिंग में भारत के सुहास ने जीता गोल्ड
चीन के बीजिंग में चल रहे एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक भारत के सुहास एलवाई ने जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने इंडोनेशिया के हेरी सुशांतो को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वह सिंगल वर्ग में शुरू से ही दबदबा बनाते हुए फाइनल में पहुंचे थे। सुहास एलवाई आजमगढ़ के जिलाधिकारी हैं। उनकी इस सफलता पर खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।  
विज्ञापन


चैंपियनशिप में रविवार को हुए फाइनल में सुहास एलवाई ने एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया के हेरी सुशांतो को 21-2 और 21-11 से हराया। इसके पहले, शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने कोरिया के वांग हृवान सिन को 16-21, 21-10 और 21-14 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अपने पहले मैच में सुहास ने चीन के  ताई पाई को पराजित था। वहीं, दूसरे मैच में श्रीलंका के बांगलामुखी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैंडमिंटन चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत से 26 सदस्यीय दल बीजिंग रवाना हुआ था। इसमें यूपी से दो खिलाड़ी जिलाधिकारी सुहास एलवाई और लखनऊ से अबू हुबैदा शामिल थे। इनमें सुहास को वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रतियोगिता में इंट्री मिली थी। उनकी इस सफलता से जनपदवासियों और खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed