फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane purchasing center was not operational, farmer agitated and protest

गन्ना क्रय केंद्र न चालू होने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane purchasing center was not operational, farmer agitated and protest
मालटारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र को चालू करने और गन्ना पर्ची के लिए प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के मालटारी गांव में गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना की गई है। यहां गन्ना तौल के लिए कांटा आदि स्थापित हो चुका है लेकिन अब तक खरीद नहीं शुरू हुई है। वहीं किसानों को गन्ना पर्ची भी अब तक नहीं उपलब्ध करायी गई है। जिससे आक्रोशित किसानों ने रविवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मालटारी में स्थापित किया गया गन्ना क्रय केंद्र अब तक चालू नहीं हुआ है, जबकि किसान अपने गन्ने की फसल की बिक्री को लेकर लगतार यहां का चक्कर लगा रहे है। कई दिनों भटकने से आक्रोशित गन्ना किसानों ने रविवार को केंद्र पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जतायी और जल्द क्रय केंद्र न शुरू होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दिया। किसानों का कहना है कि वे मिल में गन्ना देने और गन्ना पर्ची के लिए भटक रहे है। न तो उनके गन्ने की खरीद ही की जा रही है न ही उन्हें गन्ना पर्ची ही उपलब्ध करायी जा रही है। क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करने वाले गन्ना किसानों में रामनरायन सिंह, बृजेश शर्मा, रामपलट, प्रदीप, संदीप, गोबरी, मुकेश, प्रमोद पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed