फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers will tell their problems to CM in Panchayat

Azamgarh News: गन्ना किसानों ने की पंचायत सीएम को बताएंगे समस्याएं

Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers will tell their problems to CM in Panchayat
लाटघाट। गन्ना किसानों ने मंगलवार को अजमतगढ़ विकास खंड के जमसर गांव में पंचायत की। पंचायत में घोसी चीनी मिल से कुछ गन्ना सेंटरों को काटकर सठियांव चीनी मिल से जोड़े जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने गन्ना मंत्री से फोन पर बात की, इसपर मंत्री ने किसानों की समस्याओं से सीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया। उपसभापति किसान सहकारी चीनी मिल घोसी मऊ रामाश्रय राय ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के सात गन्ना क्रय केंद्र बंद कर सठियांव चीनी मिल से जोड़ने पर प्रशासन आमादा है।
विज्ञापन

जिससे किसानों में आक्रोश है। कहा कि दो दिन पूर्व ही हरैया विकासखंड में एक किसान पंचायत हुई थी। सगड़ी तहसील के गन्ना किसानों का गन्ना क्रय केंद्र लाटघाट, भुवना बुजुर्ग, हैदराबाद, मालटारी का 23 दिसंबर 2024 को चीनी मिल घोसी से दिया गया। फिर एक महीने बाद 22 जनवरी को सगड़ी तहसील के खोजौली, अराजी देवारा करखिया, देवारा खास राजा के क्रय केंद्र को भी काट कर सठियांव चीनी मिल से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किसानों के बीच पंचायत में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से टेलीफोन से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याएं जल्द दूर की जाएंगी।
सहजानंद ने बताया कि सगड़ी तहसील के इन सातो सेंटरों के लगभग 10000 गन्ना किसान हैं जो परेशान हैं और इनका गन्ना आज खेतों में खड़ा है।
इनकी पेराई के सत्र का मध्य चल रहा है और गन्ना नहीं गया तो इनकाे काफी नुकसान होगा। राजस्व की भी क्षति होगी। इस पर मंत्री ने गन्ना किसानों की समस्या को प्रमुखता से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भी भरोसा दिलाया।

इस मौके पर आशीष सिंह बरडीहा, उमेश चंद्र राय इंजीनियर, लक्ष्मण मौर्य अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक आजमगढ़, राधेश्याम सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव प्रधान शाहडीह, पंकज सिंह रौनापार, वीरेंद्र राय जमसर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed