{"_id":"0bac0cee69019fc24467757f4d4ff6e6","slug":"subverting-the-ones-strictly-deal-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार की देर शाम मुबारकपुर पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एएसपी सिटी विनोद कुमार ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक के बाद रोजा इफ्तार में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अमिलो और मुबारकपुर संवाददाता के मुताबिक बैठक में एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि इस माह का एहतेराम करते हुए सभी लोगों को शांतिपूर्वक भाईचारे के माहौल में पर्व को मनाना चाहिए। पर्व पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति फैलाने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा। मातहत कर्मियों को कहा गया कि वे हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखें ताकि पर्व पर किसी को परेशानी न हो।
पीस कमेटी की बैठक के बाद चौकी प्रभारी दिनेश पाठक की देखरेख में लोगों को रोजा इफ्तार कराया गया। मौके पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मुहम्मद यूनुस अंसारी, सरोज बाबू अग्रवाल, परवेज नोमानी अंसारी, जावेद आजमी, अरशद जमाल अंसारी, राजन मौजूद थे। संचालन शाहिद फारूकी ने की। अंबारी संवाददाता के मुताबिक, फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस पार्टी की बैठक हुई।
विज्ञापन
इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कोतवाली प्रभारी की ओर से किया गया। कोतवाली प्रभारी टीबी सिंह ने ईद के मददेनजर समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी। मुख्य अतिथि एएसपी ग्रामीण इमरान ने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों देश को खूबसूरत बनाते हैं। अध्यक्षता सीओ एसके सिंह एवं संचालन विजय बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर डा. नंद किशोर यादव, भारत यादव, हसन इमाम, कृष्ण कुमार यादव, मंगरू सेठ मौजूद थे।