फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Subedar of Army died in road accident

सड़क हादसे में आजमगढ़ के आर्मी के सूबेदार की मौत

Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Subedar of Army died in road accident
ठेकमा। बरदह थाने के नरवें गांव निवासी सेना के सूबेदार की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लाश घर पर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरदह थाने के नरवें गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह (44) पुत्र जयप्रकाश सिंह आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। बीते कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आए थे। लखनऊ में कोई आवश्यक काम पड़ने की वजह से सुजीत कुमार अपनी कार से ही लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में सुजीत की मौत हो गई। उसे एक जून को हैदराबाद स्थित छावनी में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। मंगलवार की सुबह उनकी लाश घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सुजीत सिंह दो भाईयों में बड़े थे और दो बच्चों के पिता थे। दोनों हैदराबाद में ही हैं। सुजीत की मौत के बाद पत्नी सहित अन्य घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed