फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students will become environmental friends and will make their peers aware.

Azamgarh News: छात्र बनेंगे पर्यावरण मित्र, साथियों को करेंगे जागरूक

Sat, 18 May 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students will become environmental friends and will make their peers aware.
आजमगढ़। पर्यावरण को बचाने के लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनेगा। प्रत्येक विद्यालय में कक्षावार चार-चार विद्यार्थियों का चयन पर्यावरण क्लब के लिए किया जाएगा। क्लब में चयनित विद्यार्थी अपनी कक्षा के अन्य छात्र- छात्राओं को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 806 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी तक प्रशासन की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। जिसमें हर वर्ष लाखों पौधे लगाए जाते हैं, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सकें। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी इसमें अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रत्येक स्कूल में पर्यावरण क्लब बनाने की योजना तैयार की गई है। उनमें पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। जिसमें हर कक्षा के कुछ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनाया जाएगा। यह पर्यावरण मित्र अपने साथियों के साथ स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन, स्वच्छता आदि कार्य नियमित रूप से करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण क्लब के तहत आगामी जुलाई से अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह-पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें जागरूकता के लिए पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन, निबंध, कहानी लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इससे छात्र छात्राएं पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed