फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students will be able to see the landing of Chandrayaan-3

Azamgarh News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख सकेंगे छात्र-छात्राएं

Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to see the landing of Chandrayaan-3
भारत का चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साक्षी परिषदीय विद्यालय के बच्चे बनेंगे। 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 का चांद पर उतरने को यादगार बनाने के लिए पहली बार परिषदीय विद्यालय समेत समस्त शिक्षण संस्थानों को खोले जाने का आदेश दिया गया है। विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने सभी शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए समीर कुमार ने बताया कि बताया कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण बच्चों व शिक्षकों के दिखाया जाएगा। इसलिए शाम को विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed