फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students were vocal against violence in JNU

जेएनयू में हुई घटना पर मुखर हुए जिले के छात्र

Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students were vocal against violence in JNU
पहाड़पुर में जेएनयू बवाल के मद्दे नजर तैनात एडीएम प्रशासन एसपी सिटी और सीओ सिटी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के विरोध में जिले के महाविद्यालयों के छात्र मंगलवार को मुखर हो गये। छात्रों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम के माध्यम से प्रेषित किया।
विज्ञापन

छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में हुई घटना काफी निंदनीय है। विश्वविद्यालय में हिंसक हुए छात्रों की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में ऐसी घटनाएं न होने पाए इसके लिए भारत सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया जाना चाहिए। डीएम कार्यालय पर छात्रों ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक प्रेषित किया। विरोध करने वालों में महताब आलम, दीपक, तरूण यादव, संदीप यादव, शारिक खान आजमी, आकाश दीप सिन्हा, सुमन चौहान, विकमला यादव, मो. अहमद, मो. कामरान, लालबहादुर त्यागी, मो. हमजा, दीपक, मो. नुरूज्जमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सतर्क रहा प्रशासन, शिब्ली पर रही नजर
आजमगढ़। जेएनयू में छात्रों पर हमले के विरोध में मचे घमासान को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन सतर्क रहा। शिब्ली नेशनल कालेज और उसके आसपास के क्षेत्रों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रही। एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने भी शहर का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के विरोध में जनपद में भी विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अराजक स्थिति न उत्पन्न इसे लेकर शिब्ली कालेज के आसपास मंगलवार को प्रशासन की कड़ी नजर रही। एडीएम प्रशासन नरेंद्र और एसपी सिटी पंकज पांडेय स्वयं माहौल का जायजा लेने क्षेत्र में पहुंचे। पहाड़पुर चौकी पर कुछ समय बिता कर माहौल के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी भी तैनात रही। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जनपद में स्थिति सामान्य है।

कलेक्ट्रेट पर जेएनयू में हुये हमले के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र।

कलेक्ट्रेट पर जेएनयू में हुये हमले के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed