फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students started agitation due to delay in B.Ed course

बीएड कोर्स के विलंब होने पर छात्रों ने छेड़ा आंदोलन

Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Students started agitation due to delay in B.Ed course
आजमगढ़। यूपी बीएड सत्र 2019-21 के कोर्स में हो रही लेटलतीफी को लेकर छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ दिया है। छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सहित शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को ई-मेल व ट्वीटर के माध्यम से पत्र भेजा है और समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि सत्र 2019-21 में उन्होंने प्रवेश लिया। इसे जून 2021 में पूरा हो जाना है। छात्रों ने मांग की कि बीएड कोर्स सत्र 2019-21 को निर्धारित समय सीमा (जून 2021) तक बिना एक भी महीना अतिरिक्त समय लेते हुए अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। अतिरिक्त बजट बढ़ाकर सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से पहले के बकाया सहित भावी शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति को अवश्य प्रदान किया जाए। इस वर्ष के शेष पाठ्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं के प्रवेश व परीक्षा शुल्क को पूर्ण रूप से मुफ्त किया जाए। तृतीय सेमेस्टर को या तो द्घितीय सेमेस्टर की तर्ज पर प्रमोट किया जाए या मई, 2021 में परीक्षा तिथि घोषित करते हुए, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर का संयुक्त पाठ्यक्रम घोषित करते हुए संयुक्त वार्षिक परीक्षा ली जाए। ई-मेल व ट्विट करने वालों में मनोज, अभिषेक, संतोष, राहुल, रुचि, मनीषा, मधु, बबिता, प्रगति, रिंका, अंजना, वंदना, अजय, जिग्रेश, विकाश, चंद्रभान, अनिकेत, डब्लू,अरविंद, विजय, उपेंद्र, पीयूष, सुधीर, आलोक, अशोक, राजीव, नवीन, ओमप्रकाश, जितेंद्र, शुभम व प्रिंस आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed