फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students considered at the administration 's assurances , fast finish

प्रशासन के आश्वासन पर माने छात्र, अनशन खत्म

Thu, 05 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students considered at the administration 's assurances , fast finish
छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर शिब्ली कालेज में छात्रनेताओं का चल रहा अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कुछ छात्र नेताओं की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इससे नाराज छात्रनेताओं ने सदर अस्पताल गेट पर जाम लगा दिया। उधर, प्रशासन के आश्वासन पर शाम चार बजे छात्रनेताओं ने अनशन खत्म किया।

मालूम हो कि शिब्ली कालेज के छात्र छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनशन पर बैठे थे। बुधवार को अनशन स्थल पर साकिब, शम्स, शहरयार, अजहर और लालजीत यादव सहित छह की हालत  बिगड़ गई।
विज्ञापन


 दोपहर 12 बजे उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मांगे पूरी न होने और अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से नाराज छात्रनेताओं ने सदर अस्पताल गेट के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी शुरु कर दी। नतीजा यह हुआ कि सड़क पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। छात्र नेताओं का कहना था कि जब तक  उन्हें बढ़ाने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, वह अनशन जारी रखेंगे। तब तक अनशन जारी रहेगा।


  शाम चार बजे अनशन स्थल पर बैठे छानेताओं का अनशन समाप्त कराने के लिए तहसीलदार सदर, सीओ, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।

अधिकारियों ने छात्रनेताओं से कहा कि डीएम सुहास एलवाई उनकी मांगों के संदर्भ में जल्द ही सीएम से वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने जूस पिला कर छात्रों का अनशन समाप्त कराया।

इस दौरान मो. राशिद, विवेक सिंह, विशाल चंद्र यादव, जितेंद्र सोनकर, मो.
शाहिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed