फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students appearing for exams without feathers sweating

बिना पंखों के पसीने से तर-बतर हो परीक्षा दे रहे छात्र

Sat, 09 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students appearing for exams without feathers sweating
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन ऐसे विद्यालय भी हैं जहां कमरे में पंखों की व्यवस्था नहीं की गई है। इस उमस भरी गर्मी में छात्र-छात्राएं पसीने से तर-बतर होकर परीक्षा देने के लिए मजबूर हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधनापार (बिलरियागंज) में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं कुछ कमरे में पंखे की व्यवस्था है, लेकिन बहुत से कमरों में पंखों की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते परीक्षार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर होकर छात्र-छात्राएं परीक्षा देने को मजबूर है। छात्रों द्वारा शिकायत करने के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है सभी लोग मौन साधे हुए हैं। जबकि निर्देश है कि बोर्ड परीक्षा से पहले ही बिजली, पानी, शौचालय सहित सभी सुविधाएं पूर्ण कर ली जाएं। इसके बावजूद भी इस विद्यालय में सारी सुविधाएं नहीं हैं। एक ही मेज और ब्रेंच पर बैठ कर दो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के बाद भी सारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं वह भी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed