{"_id":"6a5a8b26465bb44a99099e5f","slug":"student-took-her-own-life-after-not-getting-selected-in-neet-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-153718-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नीट में चयन नहीं होने पर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नीट में चयन नहीं होने पर छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सिविल लाइन मोहल्ले में घटनास्थल पर जुटी भीड़।- संवाद
आजमगढ़।
सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर नीट में चयन नहीं होने पर छात्रा सृष्टि (19) ने पंखे के चुल्ले में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइन निवासी आशा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पति संजय यादव की बीमारी के कारण साल 2016 में मौत हो चुकी है। छात्रा सृष्टि के मामा साधु यादव ने बताया कि वे इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद से नीट की तैयारी कर रही थी। सृष्टि दूसरी बार नीट की परीक्षा दी थी।
पहली बार परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परिणाम नहीं आया। दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुई। बृहस्पतिवार को परिणाम आया लेकिन वह चयनित नहीं हुई। मां आशा शुक्रवार को खाना बनाने के बाद स्कूल चली गई थीं। सृष्टि घर में अकेली थी। दोपहर में किसी समय सृष्टि ने घर में चौकी पर स्टूल रखकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मां आशा स्कूल से घर लौटी तो उनको घटना की जानकारी हुई। वे शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।