फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student's murder

छात्रा की हत्या

Wed, 14 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 14 Jan 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Student's murder
दक्षिण पट्टी भुजहीं गांव निवासी एक महिला के घर सोमवार की शाम दूध देने गई कक्षा छह की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से थोड़ी दूर झाड़ी में फेंकी मिली।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।
जहानागंज थाने के दक्षिण पट्टी भुजहीं गांव निवासी अखिलेश यादव वाराणसी में राजगीर का काम करता है। घर पर उनकी पत्नी अपने दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ रहती है।
विज्ञापन


अखिलेश के घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसके गांव के ही राजेंद्र सिंह का मकान है। जहां उनकी पत्नी अकेले घर में रहती है। राजेंद्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जहानागंज बाजार स्थित मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश की सबसे छोटी पुत्री व कक्षा छह की छात्रा खुशबू (13) रोज शाम को घर से राजेंद्र के घर दूध पहुंचाती थी। कभी-कभी रात में वह उन्हीं के घर सो जाती थी।

सुबह भोजन आदि के बाद घर लौटती और स्कूल चली जाती थी। सोमवार की शाम खुशबू दूध लेकर घर से निकली। लेकिन राजेंद्र के घर नहीं पहुंची।

सुबह राजेंद्र की पत्नी खुशबू के दूध न लेकर आने का कारण पूछने के लिए उसके घर पहुंची तो उसके लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोग खुशबू की तलाश करने लगे।

इस दौरान उसके घर से करीब सौ मीटर दूर चकरोड से सटी झाड़ी में उसकी लाश फेंकी मिली। खुशबू की गला रेतकर हत्या की गई थी।

 शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दूबे, एएसपी नगर विनोद कुमार, सीओ सदर अवीनाश चंद पांडेय,  एसओ जहानागंज सुरेश यादव ने मौके पर जाकर घटना की छानबीन की।


पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद दुबे ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस कुछ अहम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पीएम रिपोर्ट आने पर तस्वीर साफ होगी कि छात्रा की केवल हत्या की गई है, या उससे पहले बलात्कार जैसी कोई बात भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed