{"_id":"b858993c0fc863ce7706ee59803a74a6","slug":"student-s-death-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से कुचलकर छात्र की मौत
संवाददाता
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद/रानी की सराय। फरिहां बाजार से सामान खरीदने जा रहे कक्षा चार के छात्र की अनियंत्रित कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में दूसरा बालक घायल हो गया। इससे नाराज गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर फरिहां बाजार में आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जाम लगा दिया। बाद में एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के विसुनपुर कोल्हापट्टी गांव निवासी बद्दन यादव का 12 वर्षीय बेटा रंजीत गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। सोमवार की सुबह करीब दस बजे वह अपने पड़ोसी राजू यादव (10) पुत्र रामलखन के साथ साइकल से निजामाबाद थाने के फरिहां बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रंजीत की साइकल में टक्कर मार दी। इससे रंजीत सड़क पर गिर पड़ा जबकि राजू दूर जा गिरा। कार रंजीत को कुचलते हुए निकल गई और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। राजू को अस्पताल ले जाया गया । रंजीत की मौत से नाराज गांव के लोगों ने कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई और घर वालों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए फरिहां बाजार में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम निजामाबाद कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर सुबह दस बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद दोपहर बारह बजे समाप्त करवा दिया। एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नियम के तहत जो भी सुविधाएं मिलनी चाहिए वह सब दिलवाने का प्रयास करेंगे।