फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student going to swim to get boat dies due to drowning

Azamgarh News: तैरकर नाव लेने जा रहे छात्र की डूबने से मौत

Sat, 27 Jul 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Student going to swim to get boat dies due to drowning
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बांका बूढ़नपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूल के लिए घर से निकला छात्र घाघरा नदी की शाखा में डूब गया। उसकी मौत हो गई। वह अन्य छात्रों के लिए दूसरे छोर से नाव लेने जा रहा था। करीब पांच घंटे बाद छात्र का शव बरामद कर लिया। छात्र रोज नाव से नदी पार कर स्कूल जाता था।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बांका बूढ़नपट्टी गांव निवासी शिवम (14) पुत्र शंभू निषाद 10वीं का छात्र था। वह शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल के लिए निकला। वह नदी के पास पहुंचा तो नाव दूसरे छोर पर थी। अन्य छात्र भी नाव के इस पार आने का इंतजार कर रहे थे। दो अन्य छात्रों के साथ शिवम भी नाव लेने के लिए तैरते हुए दूसरी तरफ जा रहा था। इस दौरान वह डूब गया। वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। कुछ देर बाद जब तक लोग पहुंचते, तब तक शिवम डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएसी व एनडीआरएफ के जवानों के साथ गोताखोरों को बुलाया। करीब पांच घंटे बाद शिवम का शव नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन


00
वर्षों से पुल बनाने की हो रही मांग
लाटघाट। विकास खंड हरैया के बांका बूढ़नपट्टी गांव की आबादी करीब 1500 की है। इस गांव से बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। लोग नाव से ही आते-जाते हैं। पूर्व प्रधान ने एक बार यहां पुलिया का निर्माण कराया था। तब लोग उसी से आते-जाते थे लेकिन, वर्ष 2018-19 में आई बाढ़ में पुलिया ध्वस्त हो गई। इसके बाद ग्राम प्रधान ने कई बार पुलिया बनाने की मांग की लेकिन, नहीं बना। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा गया लेकिन, स्वीकृति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed