फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student dies, two injured in collision between e-rickshaw and bike

Azamgarh News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में छात्रा की मौत, दो घायल

Mon, 14 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Student dies, two injured in collision between e-rickshaw and bike
महराजगंज । स्थानीय कस्बे के राजेसुल्तानपुर रोड पर रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में छात्रा (8) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार और एक पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कस्बे के पुराना चौक स्थित एक मदरसे से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए ई-रिक्शा निकला था। जैसे ही वह सैयद स्थान के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सवार साजिद सिद्दीकी की पुत्री कक्षा तीन की छात्रा आयशा हुमैरा (8) झटका लगने से बगल में लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बाईं तरफ पटरी के पास बैठे विष्णु नगर वार्ड निवासी अंशू (5) को उसने चपेट में ले लिया। जिससे अंशु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखनाथ यादव (55) भी बाइक लेकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने सभी घायलों को रिक्शा से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां आयशा को मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक सवार गोरखनाथ की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अंशू का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल बाइक सवार गोरखपुर जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के बेलगांव का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हादसे में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया तो पंचनामा कराकर शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। रिक्शा में कितने बच्चे बैठे थे इसकी भी सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। रिक्शा चालक कौन था कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी पता की जा रही है। - विनय कुमार मिश्रा, महाराजगंज थाना प्रभारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed