फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student dies in a road accident, trailer driver in custody

Azamgarh News: छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में

Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student dies in a road accident, trailer driver in custody
बरदह। थाना क्षेत्र के ठेकमा यूनियन बैंक के पास शुक्रवार की शाम एक छात्रा की जान चली गई। मृतका पूजा, ठेकमा के अमेठी की निवासी थी। सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पूजा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों और बाजार वासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस बुलाई गई और पूजा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरदह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज रूपेश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा अपने परिवार में एक भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा 12 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed